बीच सड़क में बस का टायर फटा…सामने से आ रही दो कारों को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

0 3,973

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुड्डालोर में बुधवार को एक सरकारी बस की दो वाहनों से भिड़ंत की घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि टायर फटने के कारण बस विपरीत दिशा की ओर चली गई थी।

तिरुचिराप्पल्ली से चेन्नई जा रही राज्य सरकार की एक बस बुधवार को टायर फटने के कारण डिवाइडर तोड़कर विपरीत लेन में चली गई और सामने से आ रहे वाहनों से टकरा गई। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “चेन्नई से तिरुचिरापल्ली की ओर जा रही दो गाड़ियों (एक एसयूवी और एक कार) से बस की भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों में सवार सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.