भगवान को पति बताकर बगल में बैठना चाहती थी महिला, मंदिर से घसीटकर बाहर निकाला

0 556

बेंगलुरु: बेंगलुरू में एक महिला ने भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी होने का अजीबोगरीब दावा किया है। वह मंदिर में भगवान की मूर्ति के बगल में बैठना चाहती थी। जब महिला को ऐसा करने से रोका गय तो उसने पुजारी पर कथित तौर पर थूक फेक दिया। इसके बाद मंदिर के एक कर्मचारी ने उसे पीटा और घसीटते हुए परिसर से बाहर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।

आपको बता दें कि यह घटना 21 दिसंबर की है। महिला बीते गुरुवार को पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.