दक्षिण भारत में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की आंशका, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

0 313

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब दक्षिण भारत में भी एक बार फिर मौसम बिगड़ने की आंशका है। बंगाल की खाड़ी में इस वक्त न्यूनतम तापमान क्षेत्र बना हुआ है। जो अगले दो दिनों में तमिलनाडु के तटीय इलाकों में पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 18 से 20 दिसंबर के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भी वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है।

तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना
इसके अलावा 19 और 20 दिसंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, दक्षिण-पूर्व झारखंड, दक्षिण छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के पूर्वी भागों में भी हल्की से भारी बारिश हो सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 3 से 4 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में चेन्नई समेत कई जिलों में काफी भारिश की संभावाना जताई गई है। साथ ही कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचि, तंजावुर और पुदुक्कोट्टई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को कुड्डालोर, विल्लुपुरम जिलों और पुडुचेरी में भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी
इस वक्त पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली एनसीआर के पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड और मैदानी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरने से ठिठुरन के साथ शीतलहर और कोहरे छाए हुए है। जिसकी वजह से जनजीवन की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

महाराष्ट्र के क्षेत्रों में ठंड का असर
इसके अलावा महाराष्ट्र के मध्य और मराठवाड़ा क्षेत्रों में ठंड का असर दिख रहा है और महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में भीषण ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान गिरकर 5 से 6 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि, मुंबई और कोंकण क्षेत्र में कोई बदलवाव नहीं देखने को मिल रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.