भलुअनी /देवरिया | नगरपंचायत की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर

विकासखंड भलुअनी को नगर पंचायत घोषित होने पर भलुअनी क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर।

0 902

भलुअनी /देवरिया | नगर पंचायत के लिये पिछले कई वर्षों से प्रयासरत स्थानीय भाजपा नेता दिनेश गुप्त ने नगर पंचायत की घोषणा होने पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र का विशेष आभार व्यक्त किया । जिले की तीन नगर पंचायतों की घोषणा के बाद विधायक द्वारा विशेष रूप से प्रयास कर भलुअनी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया गया, जिसके बाद मंगलवार को विधायक दीपक मिश्रा के भलुअनी आगमन पर दिनेश गुप्त के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों व उपस्थित जनता ने जोरदार स्वागत किया । दिनेश गुप्त ने क्षेत्रीय विधायक को मीठा खिलाकर व अंगवस्त्र प्रदान कर बधाई देते हुये आभार ज्ञापित किया ।

विधायक दीपक मिश्र ने कस्बा स्थित मन्दिर में हनुमान जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया । दिनेश गुप्त ने नगर पंचायत की घोषणा के बाद क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुये मौजूद लोंगों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुये खुशी व्यक्त किया ।

इस दौरान सन्तोष मद्धेशिया वैश्य मण्डल अध्यक्ष, पंडित विनय मिश्र विश्व हिंदू युवा सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ (व्यापार प्रकोष्ठ), अभिषेक गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष, शौर्य सिंह मण्डल अध्यक्ष (किसान मोर्चा), विजय वर्मा मण्डल उपाध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ), जयप्रकाश मद्धेशिया, रामप्रवेश मद्धेशिया, उमेश राजभर, विनोद मद्धेशिया, पप्पू वर्मा, मनोज गुप्ता, हरेंद्र मल्ल, प्रिन्स मद्धेशिया, सुनील चौरसिया, शुभम मद्धेशिया, किशन जायसवाल, लल्लन राजभर, सन्तोष यादव सहित अन्य लोंगों ने बधाई दी ।

देवरिया | नौनिहालों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, पौष्टिक भोजन की जगह हल्दी मिला चावल खिला रहा है विद्यालय |

संवाददाता- पवन पाण्डेय , बरहज 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.