ये पांच रेखाएं बनाती हैं प्रेम विवाह के योग, कहीं आपके हाथ में भी तो नहीं ये रेखाएं

0 1,128

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है। जिसके जरिए आप अपने हाथों की लकीरों के द्वारा अपने भूत, वर्तमान और भविष्य का पता लगा सकते हैं। इतना ही नहीं इससे आप प्रेम जीवन के बारे में भी पता लगा सकते हैं। क्योंकि कई लोगों को यह उत्सुकता होती है कि जिनसे वह प्रेम करते हैं, उनसे उनका प्रेम विवाह हो पाएगा या नहीं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जो यदि आपके हाथ में हैं तो आपके प्रेम विवाह होने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएंगी तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं इन रेखाओं पर एक नजर।

बुध पर्वत के नीचे की रेखा को विवाह रेखा माना जाता है। कुछ लोगों की हाथ में यह रेखा एक से अधिक होती है। जिसका अर्थ यह नहीं होता कि उनके कई विवाह होंगे। लेकिन यह रेखाएं उनके प्रेम जीवन को दर्शाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि इन रेखाओं को तीन सीधी लाइने काट दें तो समझ लीजिए की आपके जीवन में प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया है कि इस तरह की रेखा वाले लोग अपने परिवार के विरूद्ध जाकर प्रेम विवाह करते है।

यदि किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत के नीचे X का निशान हो तो यह चिन्ह भी जातक का प्रेम विवाह कराता है। लेकिन जिस जातक का इस निशान की वजह से प्रेम विवाह होता है, उसका प्रेम विवाह काफी सुखमय जाता है। वह व्यक्ति आनंद के साथ अपने दांपत्य जीवन में सुख का भोग करता है। ऐसा व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। हालांकि आरंभ में इस निशान वाले लोगों के परिवार वाले उसके प्रेम विवाह के खिलाफ होते हैं। लेकिन समय के साथ परिवार के लोग उसे और उसके प्रेमी को अपना लेते हैं।

जिन जातको के शुक्र पर्वत पर नक्षत्र का निशान बन रहा है, उस जातक का प्रेम विवाह होना संभव है। लेकिन इस प्रकार के निशान वाले जातक के अंदर एक अवगुण भी पाया जाता है। यदि इस प्रकार का चिन्ह किसी स्त्री के हाथ में होता है तो उसके कई पुरुषों के साथ और वहीं इस प्रकार का चिन्ह किसी पुरुष के हाथ में हो तो उसके कई स्त्रियों के साथ संबंध होते हैं।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मंगल पर्वत से कोई रेखा निकलकर विवाह रेखा से जाकर मिल जाती है तो उस व्यक्ति का भी प्रेम विवाह होने संभव है। अगर किसी भी व्यक्ति के हाथ में इस तरह की कोई रेखा होती है तो ऐसा जातक अपने प्रेम विवाह के पूरा बल लगा देता है। चाहें वह बल शारीरीक हो या मानसिक। ऐसा व्यक्ति अपने प्रेमी के लिए किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से भी पीछे नहीं हटता।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा पर नक्षत्र का चिन्ह हो तो ऐसे व्यक्ति के भी प्रेम विवाह होने की संभावना बहुत अधिक होती है। लेकिन यदि इस चिन्ह पर राहु से निकलकर कोई रेखा मिल जाती है तो ऐसे जातक का प्रेम विवाह बहुत ही कष्टमय बितता है और उस व्यक्ति का पूरा जीवन अपने प्रेमी के साथ लड़ाई झगड़े में ही बितता है।

जिस भी व्यक्ति के हाथ में इस प्रकार का कोई चिन्ह बनता है, वह बहुत ही शंकालु प्रवृत्ति के होते हैं और इसी वजह से उनका प्रेम जीवन कष्टमय बीतता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.