इस खूंखार संगठन ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

0 348

अयोध्या: भारत में बीते कुछ दिनों से लगातार आतंकी हमले देखने को मिल रहे हैं. बीते कुछ दिनों में आतंकियों ने भारत की 3 जगहों पर हमला किया है. अब राम मंदिर भी आतंकियों के निशाने पर आ गया है. राम मंदिर पर आतंकी हमले की धमकी सामने आई है. पाकिस्तान से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ऑडियो जारी कर राम मंदिर पर हमले की चेतावनी दी है. वहीं इस आतंकी हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. मंदिर प्रांगण की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

बता दें कि अयोध्या में सुरक्षा को देखते हुए यहां ‘नेशनल सेक्योरिटी गार्ड’ हब बन रहा है. ये देश का छटवां हब होगा. इससे पहले देश के चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद में एनएसजी के हब हैं. अब अयोध्या में भी एनएसजी हब बनकर तैयार हो रहा है. सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए ये हब तैयार किया गया है. इस हब का बेस भी राम मंदिर के पास ही बनकर तैयार हो रहा है. जल्द ही इसको लेकर नए अपडेट सामने आने वाले हैं. सरकार ने इसी तरह से आतंकी हमलों को देखते हुए यहां एनएसजी हब बनाने का फैसला लिया है. यहां एनएसजी हब बनने के बाद ब्लैक कमांडो की तैनाती भी की जाएगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.