नहीं रहे यह दिग्गज हॉकी खिलाड़ी, जिनके सामने पाकिस्तान ने भी टेक दिए थे घुटने

0 640

मुंबई: ओलंपिक और विश्व कप पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार सुबह जालंधर में निधन हो गया. 1970 के दशक में भारत की कई यादगार जीत का हिस्सा रहे वरिंदर 75 साल के थे. वरिंदर कुआलालंपुर में 1975 के पुरुष हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में यह भारत का अब तक का एकमात्र स्वर्ण पदक है।

वही भारत ने फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराया था. वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के साथ-साथ एम्स्टर्डम में 1973 विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वरिंदर की उपस्थिति वाली टीम ने 1974 में और फिर 1978 के एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीते।

इसके अलावा वरिंदर 1975 के मॉन्ट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम में शामिल थे। वरिंदर को 2007 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। हॉकी इंडिया ने वरिंदर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हॉकी इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “वरिंदर सिंह की सफलता को दुनिया भर का हॉकी समुदाय याद रखेगा।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.