कटी-फटी जींस, मिनी स्कर्ट और हॉफ पैंट पहनने वालों को नहीं मिलेगी इस मंदिर में एंट्री…जारी हुए आदेश

0 280

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में तुलजा भवानी मंदिर प्रशासन ने हाफ पैंट या ‘अशोभनीय’ कपड़े पहनने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उस्मानाबाद के तुलजापुर में स्थित देवी तुलजा भवानी के प्रसिद्ध मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

मंदिर प्रशासन ने सूचना बोर्ड पर एक संदेश प्रदर्शित किया, जिसमें कहा गया है कि ऐसे श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिन्होंने ऐसे कपड़े पहन रखे हों जिनमें शरीर के अंग दिखते हों, जैसे-हाफ पैंट, स्कर्ट और कटी-फटी जींस। इसमें कहा गया है, ‘‘कृपया भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखें।’’

इस तरह के नियम देशभर के कई मंदिरों में पहले से मौजूद हैं। सोलापुर से तुलजा भवानी मंदिर में दर्शन के लिए आई श्रद्धालु प्रतिभा महेश जगदाले ने निर्णय का समर्थन किया। मंदिर प्रबंधन के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस फैसले से हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.