यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

0 32

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत आठ राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

8 राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे सतर्क रहने की अपील की गई है।

पूर्वोत्तर भारत में 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में वज्रपात और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा स्थिर

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यहां अगले एक सप्ताह तक हल्के बादलों और धूप की लुकाछिपी जारी रहेगी। हालांकि, दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी फिर से बढ़ सकती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.