मनी प्लांट की जड़ में बांधें ये एक छोटी सी चीज, जल्दी हो जाएंगे मालामाल

0 77

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की बढ़ोतरी के लिए कुछ चीजों में बदलाव करना चाहिए। इसके साथ ही घर में ऐसे पेड़-पौधे रखने चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा हो और वातावरण शुद्ध हो। ऐसे में तुलसी के पौधे के अलावा मनी प्लांट लगाना शुभ होगा। माना जाता है कि घर में सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष खत्म हो जाता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की असीम कृपा हमेशा बनी रहती हैं। मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर में सही दिशा में जरूर लगाएं। इसके अलावा मनी प्लांट में लाल रंग का कलावा जरूर बांधना चाहिए। जानिए इसके लाभ और अन्य वास्तु टिप्स।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लाल रंग का धागा बांधना शुभ माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन मनी प्लांट की जड़ में लाल रंग का कलावा बांध दें। मनी प्लांट की जड़ हर एक पत्ते के में होती है। इसलिए इसे आसानी से बांध सकते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए सुख-समृद्धि, धन-धान्य की वृद्धि की कामना करते रहें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में नियमित रूप से पानी दें। पानी देते समय उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें। ऐसा करने से तेजी से मनी प्लांट बढ़ेगा। ऐसा करने से व्यक्ति को तेजी से तरक्की के साथ धन लाभ मिलेगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी मनी प्लांट को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए। जहां पर बाहर से आने-जाने वालों की नजरें उसमें पड़ें। इससे किसी की भी बुरी नजर लग सकती हैं। इसलिए घर के अंदर मनी प्लांट रखना सही होगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.