मुंबई के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित

0 197

मुंबई: मुंबई के कई इलाकों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मुंबई वासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। मुंबई नगर निगम कर्मी पंपिंग की मदद से जलनिकासी का काम कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है। अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात से मुंबई में जोरदार बारिश शुरू हो गई थी। इसके चलते मुंबई में किंग सर्कल, सायन सर्कल, दादर टीटी, सायन, अंधेरी सबवे, मिलन सब वे में जलभराव हो गया है। इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है, कई जगह वाहन फंस गए हैं। इसी तरह मीठी नदी के आसपास कई झोपड़ों में बारिश का पानी घुस गया है।

मुंबई में इस समय गणेशोत्सव धूम है। बारिश के बावजूद गणेश भक्त पंडालों में ही देखे गए। साथ ही नगरनिगम कर्मी जलभराव होने वाले इलाकों में पहले से ही पंपिंग लगा कर रखे हैं, इसलिए जलभराव के साथ ही जलनिकासी का भी काम शुरू कर दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.