यूपी में कोरोना के कुल 3,541 एक्टिव मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

0 196

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 94,820 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 548 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,70,91,665 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 635 लोग तथा अब तक कुल 20,62,971 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,541 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 28 जून, 2022 को एक दिन में 3,63,127 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,34,41,081 तथा दूसरी डोज 14,29,39,924 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,73,478 तथा दूसरी डोज 1,22,17,751 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 81,63,351 तथा दूसरी डोज 58,34,251 दी गयी। कल तक 35,56,978 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,01,26,814 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.