कानपुर: सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत का जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

0 607

कानपुर: साढ़ थाना क्षेत्र में 01 अक्टूबर को सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने बुधवार देर रात कॉरीडोर नहर के किनारे से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर तेजस्वरूप सिंह ने गुरुवार को बताया कि हादसे के बाद से फरार चल रहे ट्रैक्टर चालक कोरथा गांव निवासी राजू निषाद को 05 अक्टूबर की रात कॉरीडोर नहर के किनारे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे हादसे के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि एक अक्टूबर की रात को मुण्डन कार्यक्रम से वापस लौटते समय एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया था। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई थी। कुछ लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक राजू मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ साढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करके पुलिस को उसकी तलाश थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.