Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2529 नए मरीज, चार की मौत

0 492

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,529 नए मरीज आए हैं और कोरोना को मात देने वालों की संख्या 3,553 है। इस अवधि में चार कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई है।

गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या कुल चार करोड़ 40 लाख, 43 हजार, 436 है। देश का रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 32,282 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत हो गया है। देश में अबतक कुल 89.62 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में एक लाख 22 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं।

इसके साथ देश में कोरोना टीके की अबतक कुल 218.84 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 79 हजार से ज्यादा लोगों ने टीके लगवाए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.