दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़ी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचला, 7 की मौत

0 427

चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुपथुर में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां फुटपाथ पर बैठे 7 लोगों की वैन से कुचलने के बाद मौत हो गई। बताया गया है कि जब यह वैन सड़क के किनारे खड़ी थी, ठीक उसी दौरान ट्रक ने इसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह वैन फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचलती चली गई। पुलिस के मुताबिक, जिस वैन से यह हादसा हुआ, वह फुटपाथ पर बैठे लोगों को ही ले जा रही थी। हालांकि, रास्ते में कुछ खराबी आ जाने की वजह से वे सभी इससे उतरकर सड़क किनारे बैठ गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.