महाराष्ट्र: पुणे-नासिक हाईवे पर दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार वैन ने 17 महिलाओं को कुचला, 3 की हुई मौत

0 329

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में एक दर्दनाक हादसा (Road Accidnet) हुआ है। पुणे-नासिक हाईवे (Pune Nashik Highway) पर एक वैन (Van) ने सड़क पार कर रही 17 महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में 3 महिलाओं की जगह पर ही मौत हो गई। वाहन, अन्य 14 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद वैन चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह महिलाएं एक मंगल कार्यालय में रसोइया का काम करने आई थी। वह सभी आधी रात को अपना काम खत्म कर पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी। इसी दौरान सड़क पार करते हुए पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार वैन ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य 15 महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि अभी भी 14 महिलाओं का इलाज चल रहा है और इनमें से दो की हालत गंभीर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.