वाराणसी: गंगा स्नान समय डूबने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0 288

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर गंगा स्नान करते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक को बचाने के लिए तीनों युवक एक-एक कर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घाट पर मौजूद मल्लाहों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एनडीआरएफ और निजी गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शव को बाहर निकाले और अस्पताल भेजे। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

दोस्त को बचाने में एक के बाद एक की गई जान
जानकारी के मुताबिक, जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर गंगा स्नान करते समय तीन युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 2 बजे कुछ युवक नहा रहे थे। कुछ देर में ही एक युवक गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने के लिए उसके साथी आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। एक के बाद एक कर तीनों गहरे पानी में समा गए। मल्लाहों ने रात में ही गोता लगाकर उनकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवकों का पता नहीं चला। राजघाट के मुकाबले रानी घाट, प्रह्लाद घाट, सक्का घाट, गोला घाट और त्रिलोचन घाट पर पानी ज्यादा गहरा है। जिसके कारण तैराकी नहीं जानने वालों की मौत हो जाती है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
मल्लाहों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ और निजी गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शव को बाहर निकाला और पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं घटना की जानकारी पाकर मृत युवकों के परिजन रोते- बिलखते अस्पताल पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.