Train Accident :चलती ट्रेन से गिरकर रेलवे कर्मचारी की हुई मृत्यु

0 574

Train Accident : मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतर रहे एक रेलवे कर्मचारी की गिरकर मौत हो गई है.

बोरीवली जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना कल की है.

मृतक रेलवे का कर्मचारी है, और बांद्रा से निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर बोरीवली के लिए आ रहा था.

बोरीवली आने के बाद चलती ट्रेन से मृतक उतरने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसका हाथ ट्रेन से नही छूटा और वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई.

बता दें कि रेलवे पुलिस बार-बार यात्रियों से यह अपील करती है कि चलती ट्रेन में न चढ़े और नही चलती ट्रेन से उतरे.

चलती ट्रेन में चढ़ना और उतरना जानलेवा साबित हो सकता है, उसके बाद भी कुछ लोग इस तरह की गलतियां करते हैं और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब चलती ट्रैन से किसी की जान को हानि पहुँची हो. ऐसी लापरवाही की खबरे हमे बहुत बार सुनने को मिली है जिससे अब लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता है.

Train Accident

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.