रक्षाबंधन पर दिल्ली मेट्रो से सफर करना होगा आसान, डीएमआरसी ने एतिहातन किए इंतजाम

0 537

नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए रक्षाबंधन के मौके पर कुछ खास इंतजाम किए हैं, ताकि लोगों की भीड़ को काबू किया जा सके और यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी न हो, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो ने क्राउड और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कुछ विशेष इंतजाम किए हैं। रक्षाबंधन पर मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को टोकन खरीदने में या कार्ड रिचार्ज कराने में दिक्कत ना आए, इसके लिए भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर 169 अतिरिक्त टिकट ऑफिस मशीनें स्टॉल की गई हैं।

इसके साथ ही यात्रियों की मदद के लिए 65 ग्राहक सुविधा अफसरों की भी अलग से तैनात किया गया। हालंकी एयरपोर्ट लाइन और ग्रे लाइन को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर एक-एक अतिरिक्त स्टैंड बाय ट्रेनें भी मौजूद रहेंगी। भीड़ बढ़ने पर तुरंत इन ट्रेनों को रूट पर निकालकर रश को क्लियर किया जा सकेगा।

दरअसल, दिल्ली मेट्रो में सुबह 8-9 बजे से लेकर दोपहर में 12-1 बजे तक और उसके बाद शाम को 4-5 बजे से लेकर रात में 9-10 बजे के बीच भीड़ अधिक रहने की संभावना बनी रहती है, जिस कारण यह व्यवस्था की जा रही है

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.