राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को और प्रबल भी करता है तिरंगा : अमित शाह

0 436

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देशवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल भी करता है।

शाह ने ट्वीट कर कहा- “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में पिरोता है बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल भी करता है। 22 जुलाई 1947 के ही दिन तिरंगे के वर्तमान स्वरूप को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने की घोषणा हुई थी।”

गृहमंत्री ने कहा- “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के इस अमृत महोत्सव में #हरघरतिरंगाअभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान से देशभर में लगभग 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराये जाएंगे, जो हर नागरिक विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगा।”

उन्होंने कहा- “मैं सभी से अपील करता हूं कि 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ें। इससे हमारी युवा पीढ़ी में हम तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएंगे साथ ही स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों का त्याग उन्हें बता पाएंगे।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.