CBSE-12th Exam Result: सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया, 92.71 फीसदी विद्यार्थी पास

0 615

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज (शुक्रवार) सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस साल 12वीं की परीक्षा में 92.71 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। पिछले वर्ष 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे। हालांकि, पिछले साल परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से घोषित हुए थे। वर्ष 2020 में पास प्रतिशत 88.78 फीसदी और वर्ष 2019 में 83.40 फीसदी था।

सीबीएसई ने परिणाम देखने के लिए तीन लिंक रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किए हैं। आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल cbseresults.nic.in पर परिणाम और स्कोर कार्ड देखा जा सकता है। स्टूडेंट्स को परिणाम और स्कोर कार्ड देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर, अपना स्कूल नंबर और अपना एडमिट कार्ड आईडी नंबर भकर सबमिट करना होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.