बिहार में ट्रिपल मर्डर, प्रेम प्रसंग में परिवार के तीन लोगों की हत्या, दो गिरफ्तार

0 300

छपरा । बिहार के सारण जिले के रसूलपुल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतकों में पिता और उनकी दो बेटी शामिल हैं। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में हत्या बता रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मामला धानाडीह गांव का है, जहां तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह अपने आवास की छत पर पत्नी और दो बेटियों के साथ सोए हुए थे। रात करीब दो बजे दो युवक पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। इसके बाद छत पर सो रहे तारकेश्वर सिंह और उनकी दो पुत्रियों चांदनी कुमारी और आभा कुमारी की ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मार डाला। वारदात के समय तीनों नींद में थे।

इस घटना में तारकेश्वर सिंह की पत्नी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। वे भी इस हमले में घायल हो गई हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। मृतक तारकेश्वर सिंह की पत्नी के बयान के आधार पर सुधांशु कुमार उर्फ रौशन और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों अभियुक्तों द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया गया है। इनके हाथ पर किसी धारदार हथियार से बने जख्म मिले हैं और खून लगा कपड़ा भी मिला है। बताया गया है कि सुधांशु कुमार उर्फ रौशन और चांदनी के बीच प्रेम-प्रसंग था और कुछ दिनों से चांदनी रौशन से बात नहीं कर रही थी, जिससे वह नाराज था।

घटना की चश्मदीद और घायल शोभा देवी ने बताया कि उनकी पुत्री आरोपी सुधांशु से बहुत पहले बातचीत करती थी, लेकिन जब इस बात की भनक परिवार वालों को हुई तो उन्होंने उसे बात करने से मना किया। हालांकि, आरोपी शख्स उनकी नाबालिग बेटी के बार-बार फोन करके परेशान करता था और कहता था कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह पूरे परिवार की हत्या कर देगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.