राहुल गांधी के दौरे से पहले हो गई फजीहत, मंच पर लगा दी बीजेपी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो

0 273

सिवनी। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दौरे पर हैं। वह सिवनी जिले में लखनादौन विधानसभा (Lakhnadon Assembly) के धनोरा गांव में जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता के आगमन से प्रशासन मुस्तैद है। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेता भी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। इस बीच जिम्मेदारों की लापरवाही से पार्टी की फजीहत हो गई।

दरअसल, राहुल गांधी की रैली से एक दिन पूर्व मंच पर मुख्य बैनर लगाया गया इस बैनर में कांग्रेस के दिग्गजों की फोटो लगाकर कांग्रेस पार्टी प्रचार प्रसार कर रही थी। इस बैनर में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी चूक कर दी, जिस लोकसभा में कांग्रेस अपने प्रत्याशी और पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही है, उसी बैनर में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में मंडला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी फग्गन सिंह (Faggan Singh) कुलस्ते की फोटो लगा दी गई। हालांकि बाद में उसपर दूसरा फोटो चिपका दिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.