बेगूसराय में गणेश उत्सव के दौरान चली गोली, दो अपराधी गिरफ्तार

0 495

बेगूसराय: बेगूसराय में गुरुवार की रात गणेश उत्सव के दौरान बदमाशों ने गोलीबारी किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा बाजार की है।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़पुरा ठाकुरबाड़ी परिसर में युवा सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा तीन दिवसीय गणेश महोत्सव आयोजित किया गया है। जिसमें रात साढ़े नौ बजे असामाजिक तत्वों के द्वारा गोलीबारी किया गया। गोली चलाते ही स्थानीय युवकों के द्वारा समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित बड़की मुर्रहा निवासी गौरव कुमार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद गौरव की निशानदेही पर समस्तीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बड़गांव के राजीव कुमार को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर गिरोह के उद्भेदन में लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि गढ़पुरा के नवोदित अपराधियों का गिरोह इलाके में दहशत फैल आए हुए हैं तथा इसी कड़ी में रात भी वर्चस्व कायम करने के लिए गोलीबारी की गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.