Jharkhand: झारखंड में कोरोना के एक्टिव 137 केस, सबसे अधिक 52 केस रांची में

0 184

रांची: झारखंड में कोरोना के 137 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 52 मरीज रांची में एक्टिव है। राज्य में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही हैशुक्रवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 48 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवघर से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो, हजारीबाग से दो, कोडरमा से दो, लातेहार से एक और रांची से चार मरीज है।राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, तीन हजार, 179 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 137 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 524 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.