लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में स्कूटी सवार दो बहनों की मौत

0 672

उन्नाव : लखनऊ के घर से उन्नाव के नर्सिंग कॉलेज में स्कूटी सवार दो बहनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस सड़क पर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सोहरामऊ क्षेत्र में लखनऊ कानपुर हाइवे स्थित रसूलपुर मोड़ के आगे पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने स्कूटी सवार बहनें चांदनी व पूर्वांचल पुत्री अवधेश गंगवार निवासी नियर सहारा हास्पिटल दूरदर्शन स्टाफ कालोनी विराज खंड-1 गोमती नगर लखनऊ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों बहनों की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद कार्रवाई की। स्वजन ने बताया कि दोनों बहनें सरस्वती मेडिकल कालेज में नर्सिंग कोर्स कर रही थीं और सुबह कालेज जाने के लिए घर से निकली थी। तभी रास्ते में हादसा हो गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.