जम्मू-कश्मीर: बारामूला जिले में सेना की अग्निवीर रैली पर हमला करने आए दो आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर

0 391

बारामुला. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामुला जिले (Baramulla District) में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हैदरबेग, पट्टन के येदिपोरा गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। इस दौरान घटनास्थल से दो एके राइफल, एक पिस्टल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

रक्षा के पीआरओ ने कहा, “बारामूला जिले के हैदरबेग, पट्टन के येदिपोरा गांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस-भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। दो एके राइफल, एक पिस्टल और युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किया गया।”पीआरओ ने कहा, “सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि इन दोनों आतंकियों को बारामूला में चल रही सेना की भर्ती रैली (अग्निवीर) पर हमला करने का टास्क दिया गया है। हालांकि, सुरक्षा बल दोनों आतंकवादियों का सफाया करके उनकी योजनाओं को विफल करने में सफल रहे हैं।”

वहीं, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के शोपियां और बारामूला जिलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के चित्रगाम इलाके और उत्तरी कश्मीर में बारामूला के येदिपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। तलाशी अभियान अब भी जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.