ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत

0 562

भीलवाडा: राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पडेर थाना क्षेत्र में सावर चौराहा पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंडेर के सावर चौराहे पर गत रात्रि ट्रक बाइक की टक्कर में थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा निवासी सांवरा गुर्जर एवं हंसराज गुर्जर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पंडेर सरपंच प्रतिनिधि मुकेश जाट एवं उनकी टीम मौके पर पहुंचे गाड़ी से घायलों को पंडेर राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही जसवंतपुरा गांव में शोक की लहर छाई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.