Ukraine Russia War : यूक्रेन ने कीव के उपनगर से रूसी सैनिकों को खदेड़ा, मारीपोल में संघर्ष तेज; पलायन करने वाले लोगों का आंकड़ा 35 लाख पार

0 634

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने मंगलवार भोर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कीव के एक उपनगर से रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया। रूसी सैनिक राजधानी कीव के दूसरे हिस्सों पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं, जबकि मारीपोल पर बमबारी तेज हो गई है। कीव में 35 घंटे का कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जो बुधवार सुबह खत्म होगा। इससे घरों व तहखानों में रह रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भीषण युद्ध के बाद कीव के उपनगर मारकीव से रूसी सेना को खदेड़ दिया गया।

यूक्रेनी सेना ने मारकीव के हाईवे पर फिर से कब्जा हासिल कर लिया है। हालांकि, रूसी सेना उत्तर-पश्चिमी उपनगर बुचा, होस्तोमेल व इर्पिन पर आंशिक कब्जा करने में सफल रही है। इन शहरों पर हमले के पहले दिन से बमबारी जारी है।चेर्नोबिल स्थित परमाणु केंद्र के पास आग लग गई है, लेकिन स्थिति खतरे से बाहर है। समर्पण प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद रूस ने मारीपोल पर बमबारी तेज कर दी है। पलायन कर रहे लोग बताते हैं मारीपोल 99 प्रतिशत बर्बाद हो चुका है। सड़कों पर लाशें बिखरी पड़ी हैं। करीब 1,100 लोग झाडि़यों में छिपते हुए निकटवर्ती शहरों में पहुंचने में कामयाब रहे हैं।

रिपोर्ट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.