Ukraine war update today यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, रूस ने खारकीव से न‍िकलने के ल‍िए भारतीयों को 6 घंटे का समय दिया

0 269

Ukraine war update today : यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खारकीव में भारतीय नागरिकों हत के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय नागरिकों को खारकीव तुरंत छोड़ देना चाहिए, जल्द से जल्द पिसोचिन, बेजलुडोव्का और बाबे के लिए आगे बढ़ें।

उन्हें आज 18.00 बजे (यूक्रेनी समय के अनुसार) तक इन बस्तियों तक पहुंचना होगा। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए वायु सेना ने अब तक चार उड़ानें शुरू की हैं।भारत के अनुरोध के बाद रूस ने सुरक्षित मार्ग का प्रस्ताव पर दिया। रूसी खारकीव पर कब्जा करने में थोड़ी देरी नहीं करना चाहते हैं, इसलिए केवल छह घंटे के टाइम स्‍लाट पर सहमति बनी। सभी भारतीयों के लिए समय रहते खाली करना कठिन प्रतीत होता है।

Also Read:- Indian Student Died in Ukraine-russia war : Ukraine-Russia war के सातवें दिन यूक्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की स्ट्रोक से मौत

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, रूसी पैराट्रूपर्स खारकीव में तीन या चार अलग-अलग स्थानों पर उतरे हैं और इन एन्क्लेवों के नियंत्रण में हैं। भारतीयों के लिए अगला सबसे अच्छा दांव इन क्षेत्रों में जाना होगा, जहां वे अपेक्षाकृत सुरक्षित हो सकते हैं।ज्ञात हो कि यूक्रेन और रूस के बीच तकरार अब भी जारी है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है। मिसाइलें दाग रही है। कीव में आम नागरिकों से बंकरों या घर के तहखानों में चले जाने के लिए कहा गया है।

Ukraine war update today 

जानकारी के मुताबिक, खारकीव शहर जहां अबतक रूसी सैनिक एयरस्ट्राइक कर रहे थे, वहां रूस की लैंडिंग फोर्स उतर गई है। इसी के साथ ही हमले तेज कर दिए गए हैं। जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, तब से वहां हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं, जिसमें काफी तादाद भारतीयों की भी है। जिन्हें निकालने के लिए भारत का आपरेशन गंगा जारी है।

 

Also Read:- Ukraine-Russia Live war updates : रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है विनाशकारी

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.