रफ्तार का कहर! टैंकर से टकराने के बाद बेकाबू बस ने लोगों को कुचला, 5 की मौत, 10 घायल

0 358

लखनऊ: लखनऊ के काकोरी में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा काकोरी के गोलाकुआं इलाके में उस वक्त हुआ जब तेज़ रफ़्तार रोडवेज़ बस सड़क के किनारे खड़े टैंकर से टकराने के बाद बेकाबू हो गई। बेकाबू बस सड़क के किनारे लोगो को चपेट में लेते हुए खाई में पलट गई। इस हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई।

सीएम ने हादसे पर जताया दुख
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने बस को सीधा करने की कोशिश की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.