अनियंत्रित ट्रक ने कारों और मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, मची चीख-पुकार; 13 लोगों की मौत

0 285

मबेया: तंजानिया के मबेया क्षेत्र में एक ट्रक ने कई कारों और मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसके कारण 13 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

द सिटिजन तंजानिया ने प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना बुधवार को मबेम्बेला क्षेत्र में सिमिके ढलान पर हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी घायलों को उपचार के लिए मबेया क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से आठ लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस कमांडर बेंजामिनी कुजागा ने हताहतों की पुष्टि की और कहा कि ब्रेक न लगाने के बाद ट्रक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना घटित हुई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.