UP Corona Update: कोरोना संक्रमण के 157 नये मामले, वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

0 625

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 96,588 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 157 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,46,43,795 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 119 लोग तथा अब तक कुल 20,55,673 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 888 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 01 जून, 2022 को एक दिन में 3,01,258 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,32,35,418 तथा दूसरी डोज 13,64,63,523 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,36,92,495 तथा दूसरी डोज 1,09,11,155 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 73,78,562 तथा दूसरी डोज 28,62,319 दी गयी। कल तक 31,53,106 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,76,96,578 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.