UP: देवरिया में चाय बनाते वक्त फटा सिलेंडर, महिला समेत 4 लोगों की मौत

0 351

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. डुमरी गांव में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है. दरअसल घर में चाय बनाते समय रसोई गैस का सिलेंडर फट गया. हादसे में एक महिला समेत 3 बच्चों की मौत हो गई. मामला भलूआनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है. बताया जाता है कि डुमरी गांव के रहने वाले शिव शंकर गुप्ता की पत्नी आरती देवी घर में चाय बना रही थी. तभी अचानक सिलेंडर फट गया है. इसके बाद देखते ही देखते घर में आग फैल गई.

हादसे में आरती उम्र 35 साल और उनके तीन बच्चे आंचल 14 साल, कुंदन 12 साल और सृष्टि 11 महीने की दर्दनाक मौत हो गई. सिलेंडर फटने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है. देवरिया डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि डुमरी गांव में शनिवार सुबह एक महिला गैस पर चाय बना रही थी. इस दौरान सिलेंडर फटने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.