UP ELECTION 7th Phase 2022 : शिवपुर में सबसे ज्यादा 55.7% तो सबसे कम कैंट में 48.5% मतदान हुआ

0 1,152

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण के लिए वोट पड़ चुके है । वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी कैंट, सेवापुरी में वोटिंग आज पुरी हो गई है । 5 बजे तक 52.79% मतदान हुआ है। शिवपुर में सबसे ज्यादा 55.7% तो सबसे कम कैंट में 48.5% वोटिंग हुई है।

उत्तरी विधानसभा के राजकीय इंटर कालेज में बूथ नम्बर 311 पर EVM मशीन खराब होने से मंत्री रविन्द्र जायसवाल आधे घंटे देर से वोट डाल पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं को वोट करने से रोका जा रहा है। मतदान अधिकारी पर जानबूझकर मशीन को बंद करने का आरोप लगा है । डीएम से मामले में शिकायत करते हुए मतदान अधिकारियों को हटाने कि माँग कि है ।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अलावा राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, कैंट से सपा प्रत्याशी पूजा यादव और भाजपा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव ने सुबह-सुबह ही मतदान करने पहुंच गये थे । मतदान करने से पहले मंत्री नीलकंठ तिवारी ने गोसेवा की। उधर सपा ने भाजपा पर कई सीटों पर वोटिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है, और इसी के साथ आज युपी में वोंटिग खत्म हुई

Also Read …

 

UP ELECTION 2022 : महिलाओं से ‘रिटर्न गिफ्ट’ पर भाजपा की नजर,प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी जता चुके हैं भरोसा

 

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.