Uttar Pradesh News: आगरा में खनन माफियाओं ने कानून की उड़ाई धज्जियां, 13 ट्रैक्टर निकले बैरियर तोड़कर

0 186

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खनन माफिया बेलगाम होते नजर आ रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर आगरा (Agra) में खनन माफियाओं के द्वारा कानून की धज्जियां उड़ा दी गई। दरअसल आज सुबह करीब 4 बजकर 55 मिनट पर आगरा के एक टोल प्लाजा पर बालू से लदे 13 ट्रैक्टर बूम बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। । जानकारी के अनुसार यह घटना आगरा के सैयां थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा की हैं।

आगरा के सैयां थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर कल रात खनन माफियाओं के द्वारा एक के बाद एक 13 टेक्टरों को बेरियर तोड़ते हुए जाने के दौरान टोल प्लाजा के कर्मचारीगण उक्त टेक्टरों को लाठी और डंडों के द्वारा रोकने का प्रयास करते नजर आए, परन्तु खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने टोल कर्म्चारियों की जान की भी कोई फ़िक्र नहीं की। किसी तरह कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार आगरा के सैयां थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर कल रात खनन माफियाओं के द्वारा एक के बाद एक 13 टेक्टरों को बेरियर तोड़ते हुए जाने के बाद उक्त घटना का वीडियो किसी के द्वारा वायरल कर दिया गया था। अब इस वायरल विडिओ के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने अज्ञात आरोपियों किए खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.