Uttar Pradesh: नोएडा में फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही युवती से बलात्कार, मामला दर्ज

0 2,228

नोएडा : दिल्ली से सटे नोएडा में फैक्ट्री (Factory) से काम करके लौट रही एक युवती को दो युवक जबरन पार्क में ले गए और वहां उससे कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने युवती से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन (Mobile Phone) तथा नकदी लूट लिए।

युवती ने रविवार रात को घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है और सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती भी पोस्ट की है। अपर पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) अंकिता शर्मा ने बताया कि एक युवती ने फेज-2 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एनएसईजेड) स्थित एक कंपनी में काम करती है। उसने बताया कि शनिवार की रात वह फैक्ट्री से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक पार्क के पास अंधेरे में दो अज्ञात युवक उसे जबरन पकड़कर पार्क में ले गए, उससे मारपीट की और बारी-बारी से बलात्कार किया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पास रखे 500 रुपये नकद तथा मोबाइल फोन भी छीन लिया। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एनएसईजेड के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.