Vastu Tips: इन उपायों को अपनाकर घर से कर सकते हैं नकारात्मक उर्जा को दूर

0 532

नई दिल्ली: नकारात्मकता एक ऐसी उर्जा है जो घर को उदासीन और जिंदगी को निराश बना देती हैं! ऐसे में जरूरी है कि घर से नेगेटिव एनर्जी दूर हो और सकारात्मकता का वास हो! लेकिन इसके लिए कुछ उपाय भी करने जरूरी होते हैं! जिनके बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है! वास्तु शास्त्र में शामिल इन वास्तु टिप्स को अपनाकर घर से निराशा को बाहर कर केवल खुशहाली ही खुशहाली लाई जा सकती है! तो चलिए बताते हैं कि आपको इसके लिए क्या उपाय करने होंगे!

सिंक में कभी न छोड़ें गंदे बर्तन

कुछ घरों में रात के बर्तन बिना धोए ही लोग सो जाते हैं और वास्तु शास्त्र में इसे बड़े वास्तु दोष का कारण माना गया है! ऐसे में जरूरी है कि रात को सिंक में झूठे और गंदे बर्तन न छोड़े जाएं!

घर में दोनों पहर हो पूजा

घर में मंदिर का होना और पूजा घर में सुबह शाम भगवान की आराधना बहुत जरूरी मानी गई है! ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है!

सुंदरकांड का पाठ

मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें या फिर सुंदरकांड का पाठ जरूर करना चाहिए! इससे काफी हद तक राहत मिलती है! हनुमान जी हर दोष का निवारण करते हैं ऐसे में घर से नेगेटिव एनर्जी बजरंगबली का नाम लेने से दूर हो जाती है!

अगर रोजाना संभव न हो सके तो कम से कम हफ्ते में एक बार घर में नमक के पानी से पोछा जरूर लगाना चाहिए! नमक का पोछा लगाने से काफी हद तक स्थिति को काबू में किया जा सकता है! इससे घर की खुशहाली पर कभी किसी की बुरी नजर नहीं लगती!

घर में न हो गंदगी

चाहे कुछ भी हो लेकिन घर में कभी भी गंदगी का अंबार न लगने दें! घर को साफ और स्वच्छ रखना जरूरी है ताकि सकारात्मक उर्जा घर में प्रवेश कर सके!

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.