बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुश खबर! सरकार नए साल में बढ़ाएगी सैलरी, बन गई है सहमति

0 282

नईदिल्ली: बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। नए साल में बैंक कर्मचारियों के वेतन में जल्द बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 7 दिसंबर को जारी एक बयान के अनुसार इंडियन बैंक एसोसिएशन संघ (IBA) और अन्य बैंक यूनियन की सैलरी रिवीजन पर आम सहमति बन गई है। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 से शुरू होने वाले 5 सालों को लिए सैलरी में 17 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी पर आम सहमति बन गई है। सैलरी में यह बढ़ोतरी 1 नवंबर 2022 से लागू होगी। हालांकि, यूनियनों ने मांग की है कि सैलरी एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले सभी शनिवारों को बैंकों के लिए पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाए।

5 दिन वर्किंग पर भी जल्द होगा फैसला

इसका मतलब है कि दोनों पक्षों के समझौते के लिए आईबीए और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक (United Forum of Banks) और अन्य यूनियनों और एसोसिएशनों के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (MOU) रखा गया है। हालांकि, यूनियनें अंतिम समझौते पर तभी साइन करेगी जब पांच दिन वर्किंग के फैसले की घोषणा की जाएगी।

बैंक कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

वेतन और भत्तों में सालाना बढ़ोतरी FY22 के लिए सालाना स्लिप खर्चों का 17% होगी। यह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए लगभग 12,449 करोड़ रुपये होगी। एमओयू के अनुसार नया पे स्केल (Pay Scale) 21 अक्टूबर 2022 को बेसिक सैलरी के 8,088 प्वाइंट्स के अनुसार ही महंगाई भत्ते (DA) को मर्ज करने और 3% की लोडिंग पर जोड़ने के बाद किया जाएगा, जो कि 1,795 करोड़ रुपये होगा।

बैंक के अन्य मुद्दों पर सहमति बनाई जाएगी

बैंक कर्मचारियों के सालाना वेतन में बढ़ोतरी फाइनेंशियल ईयर 2022 के आधार पर अलग से और रेशों में किया जाएगा। बैंक एसोसिएशन और आईबीए दोनों पार्टियां तय डेट्स पर मिलती रहेंगी। ताकि, अन्य मुद्दों पर आम सहमति बनाई जा सके। बैंकों में 5 दिन वर्किंग और दो दिन छुट्टी के मामले में 1881 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत पहले से सरकार को सभी रविवार और शनिवार को छुट्टी रखने की सिफारिश कर रखी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.