विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर ‘खुशी’ को सेंसर से मिला यू/ए सर्टिफिकेट

0 417

मुंबई : विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की ‘खुशी’ सबसे बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में से एक है जिसने अपने शानदार ट्रेलर और दिल जीतने वाले गानों के साथ दर्शकों के दिलों में पहले ही अपनी जगह बना ली है। फिल्म में विजय और सामंथा की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए भी दर्शक काफी उत्साहित है।

फिल्म को लेकर इतनी अधिक प्रत्याशा के बीच मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी एक और ताजा अपडेट साझा की है और वो ये कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। ये फिल्म अब अपनी रिलीज से सिर्फ एक हफ्ते दूर है। ‘खुशी’ को एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म के रूप में बनाया गया है और फिल्म को दिया गया ‘यू\ए’ सर्टिफिकेट निमार्ताओं के लिए एक बड़ी जीत है क्योंकि इससे यह आश्वासन मिला है कि फैमिली के साथ फिल्म को एंजॉय किया जा सकता है। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट का बताया जा रहा है। निमार्ताओं ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर को कैप्शन के साथ साझा किया और लिखा, खूशी को यू/ए मिला है1 खुशी के निमार्ता इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

हाल ही में, उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट होस्ट किया, जो एक बड़ी सफलता थी। इसके अलावा फिल्म के मुख्य कलाकार फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं। शिव निर्वाण द्वारा लिखित और निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दिलों को खुश करने और ‘प्यार’ का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.