नवरात्रि के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज

0 345

नई दिल्ली: नवरात्रि के आते ही उत्तर से लेकर दक्षिण के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारतीय राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में भी सुबह-सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया है। केदारनाथ में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर तिरुवनंतपुरम में सभी शैक्षणिक संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे। लगातार बारिश के कारण राजधानी शहर के विभिन्न इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई जगहों पर भूस्खलन हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.