Weather Report: कल से इन इलाकों में मूसलाधार बारिश की उम्मीद ,जानें- दिल्ली को कब मिलेगी लू से मिलेगी राहत

0 712

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण कई राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है । जबकि, कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कल से असम, मेघालय, हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, अरूणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, करायकाल और कर्नाटक के साउड इंटिरियर में भारी बारिश हो सकती है । जबकि अंडमान निकोबार द्वीप, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी उम्मीद है ।

मौसमविदों के अनुसार विदरभा, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिसा, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, पुडुचेरी, करायकाल और तमिलनाडु में वज्रपात होने की उम्मीद है । दरअसल, दक्षिण पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा बेंगलुरु, धर्मपुरी व सिलिगुड़ी के ऊपर से गुजर रही है. इस कारण उक्त जगहों पर बारिश होने की भारी उम्मीद है ।

हालांकि, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, उत्तर मध्यप्रदेश में लू चलने का पूरी उम्मीद है । गौरतलब है कि इस बार मॉनसून अपने आपेक्षित समय से तीन दिन पहले ही आया था हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब तक गर्मी से राहत नहीं मिली है. बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है. लू और तेज धूप ने लोगों की परेशानी में इजाफा कप सकती है ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.