Weather Report: यूपी में बारिश से गिरा तापमान, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

0 586

लखनऊ: बारिश की वजह से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अधिकतर जगहों पर उमस ज्यादा रहने से उमस बनी हुई है. उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान झांसी में 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झांसी का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा. गोरखपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, बलिया में 35 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 35.6 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 33.8 डिग्री सेल्सियस, नाजिमाबाद में 37 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, बरेली में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान झांसी में 24.9 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 26.6 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 27.5 डिग्री सेल्सियस, बस्ती में 26 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.