Weather today Delhi : मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया की दिल्ली में आने वाले हफ्ते पड़ सकती है रिकार्ड तोड़ गर्मी

0 742

Weather today Delhi : दिल्ली NCR में इस वर्ष सूरज देवता जरा सी भी नरमी बरतने के लिए तैयार नहीं हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ेगी। ऐसा मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है। गर्मी का मिजाज इस हफ्ते बहुत ज्यादा ही खराब रहने वाला है। दिल्ली NCR में मौसम विभाग की मानें तो आने वाला यह हफ्ता लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

 

 

 

गाजियाबाद में एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहने वाला है। लोगों को तपती धूप में अपने काम के लिए बाहर निकलना पड़ रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक की मानें तो मार्च माह में गर्मी का पिछले 121 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

भीषण गर्मी वाला रहेगा अप्रैल

मार्च में इस बार भीषण गर्मी पड़ी है। यही हाल अप्रैल में भी रहेगा।

1 अप्रैल को 45 डिग्री
2 अप्रैल को 40 डिग्री
3 अप्रैल को 40 डिग्री
4 अप्रैल को 41 डिग्री
5 अप्रैल को 40 डिग्री
6 अप्रैल को 42 डिग्री
7 अप्रैल को 45 डिग्री
8 अप्रैल को 45 डिग्री
9 अप्रैल को 44 डिग्री

10 अप्रैल को 44 डिग्री तापमान रहने का अनुमान रहेगा।यह हाल दिल्ली NCR में मौसम के रहने का अनुमान है।

 

 

 

 

 

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल 

Also Read : Malaika Arora Health Update : Accident से हिली मलाइका , लेकिन स्वास्थय में सुधार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.