फिर महंगा हुआ गेहूं, इतने रुपये की बढ़ोतरी से लोग परेशान, जानें महंगाई की वजह

0 349

नई दिल्ली: एक बार फिर से गेहूं महंगा हो गया है. इससे आटे की कीमत में भी बढ़ोतरी हो सकती है. खास कर दिल्ली में गेहूं की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली में एक महीने पहले गेहूं का रेट 2400 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़ कर 2500 रुपए प्रति क्विंटल के ऊपर पहुंच गया है.

जानकारों की मानें तो इसस महंगाई एक बार फिर से बढ़ सकती है. ऐसे में खाने-पीने की चीजें महंगी हो जाएंगी. बता दें कि जनवरी महीने में गेहूं का रेट कई बार बढ़ा था. ऐसे में महंगाई पर लगाम लगाने के लिए एफसीआई ने ई-नीलामी के माध्यम से खुद 50 लाख टन गेहूं खुले बाजार में बेचा. इससे गेहूं की कीमत में कुछ गिरावट आई थी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.