आज कब है सूर्यग्रहण, जानिए सूतक काल के दौरान के क्या करें और क्या नहीं?

0 196

नई दिल्ली: साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज 25 अक्टूबर को लग रहा है। जी हाँ और भारत में यह​ एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। अपको बता दें कि यह देश के दिल्ली, बेंगलूरु, उज्जैन, कोलकाता, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में दिखाई देगा। इसी के साथ यह सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया और उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। आज के सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रात: 03 बजकर 17 मिनट से शुरू हो गया है। अपको यह भी बता दें कि सूर्य ग्रहण के समापन के साथ ही सूतक काल का समापन होगा। अब हम अपको बताते हैं ग्रहण के समय में सूतक काल क्या होता है? सूतक काल में किन कार्यों को करना वर्जित है?

सूर्य ग्रहण 2022 समय- जी दरअसल आज सूर्य ग्रहण का प्रारंभ शाम 04:28 बजे से होगा और इसका समापन शाम 05:30 बजे होगा। हालाँकि स्थान के आधार पर इसके प्रारंभ और समापन के समय में थोड़ा बहुत परिवर्तन संभव है।

सूर्य ग्रहण 2022 सूतक काल समय- सूर्य ग्रहण का सूतक काल आज प्रात: 03:17 बजे लेकर शाम 05:42 बजे तक है।

क्या है सूतक काल?- जी दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे या 09 घंटे पूर्व प्रारंभ होता है। जी दरअसल सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 12 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, जबकि चंद्र ग्रहण में सूतक काल 09 घंटे पूर्व प्रारंभ होता है। वहीं सूतक काल को एक प्रकार से अशुभ समय मानते हैं, इसमें कोई भी मांगलिक शुभ कार्य नहीं करते हैं।

पटाखा फोड़ने पर हुआ विवाद, 3 नाबालिगों ने कर दी 21 साल के युवक की हत्या

सूतक काल में क्या करें और क्या न करें-

* सूतक काल के समय में सोना वर्जित है।

* सूतक काल में भोजन नहीं करना चाहिए।

* सूतक काल इष्ट देव के नाम का जप करें।

* सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होता है।

* सूतक काल में नुकीली वस्तुओं जैसे सुई, कैंची, चाकू आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.