पाकिस्तान की टीम भारत आएगी या नहीं, PM शहबाज शरीफ ने उठाया बड़ा कदम

0 287

नई दिल्ली: भारत में इस साल वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसका शेड्यूल बीते दिनों जारी भी हो गया. शेड्यूल के अनुसार भारत और पाकिस्तान की टक्कर 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगी, मगर दोनों के बीच ये टक्कर होगी भी या नहीं, इसकी तस्वीर अभी तक साफ नहीं हुई है. पाकिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नहीं, अभी ये क्लीयर नहीं हो पाया है. पाकिस्तानी टीम के भारत दौरे के फैसले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक कदम बढ़ाया है.

शरीफ ने एक हाई प्रोफाइल कमिटी बनाई है, जो पाकिस्तान टीम के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के बारे में फैसला लेगी. कमिटी की अध्यक्षता विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी करेंगे. कमिटी में कानून मंत्री नाजिर तरार, आंतरिक मामलों के मंत्री राणा सनाउल्ला, अंतर प्रांतीय मामलों के मंत्री एहसान मजारी और सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को भी शामिल किया गया है. वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा.

शेड्यूल के अनुसार पाकिस्तान की टीम अपने लीग मुकाबले भारत के 5 शहरों में खेलेगी. अहमदाबाद में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. इसके अलावा हैदराबाद, बैंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में वो अपने लीग मुकाबले खेलेगी. पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ करेगा. वहीं वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा, मगर हर किसी की नजर भारत और पाकिस्तान की टक्कर पर है.

हर कोई इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमें एशिया कप में भी आमने- सामने होगी. एशिया कप पहले पाकिस्तान में आयोजित होना था, मगर भारत ने पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद अब टूर्नामेंट के ज्यादातर मुकाबले श्रीलंका में होंगे. भारत के एशिया कप के लिए मना करने के बाद ही पाकिस्तान बौखला गया था और वर्ल्ड कप से हटने की धमकी देने लगा था.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.