विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (7 जून) पर ‘सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य’ के बारे में जन जागरूकता पैदा की जाय: केशव प्रसाद मौर्य

0 807

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (07 जून) के अवसर पर ‘सुरक्षित भोजन-बेहतर स्वास्थ्य’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रम करते हुए समाज में जन जागरूकता पैदा करें। निर्देश दिए हैं कि सुरक्षित भोजन के महत्व व महत्ता एवं पर प्रकाश डाला जाय।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान एवं विश्लेषण केन्द्र लखनऊ द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022 के उपलक्ष्य पर ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ द्वारा जारी स्लोगन ‘सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य’ पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसी क्रम में आर- फेक द्वारा दिनांक 07 जून 2022 दिन मंगलवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का समय सुबह 10ः30 से शाम 04 बजे तक रहेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नही है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सर्टीफिकेट से सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी। विशेषकर शहरी क्षेत्र में रहने वाले जनमानस को शुद्ध पर्यावरण, जैविक उत्पाद, पोषण तत्वों से विभिन्न सब्जियां, फल, के बारे में इस प्रतिस्पर्धा के माध्यम से अवगत कराया जायेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.