लखनऊ में विश्व की अग्रणी उत्पादक कंपनी का पार्टनर मीट का आयोजन

0 482

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के होटल जेमिनी कॉन्टिनेंटल में सुरक्षा और सर्विलांस क्षेत्र की विश्व की अग्रणी उत्पादक कंपनी यूनिवी आज अपने पार्टनर मीट का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यातायात निदेशालय के उपमहानिरीक्षक आईपीएस श्री सुभाष दुबे रहेंगे। कार्यक्रम में कंपनी अपने उत्पादों के बारे में विधिवत जानकारी देगी एवं सुरक्षा एवम सर्विलांस के प्रति लोगों को जागरूक भी करेगी।

कार्यक्रम का आयोजन आज शाम सात बजे होना है जिसमें प्रदेश भर के बड़े सिस्टम इंटीग्रेटर हिस्सा लेंगे और अपनी जानकारी साझा करेंगे। कंपनी के निदेशक अश्वनी कुमार ने बताया कि हमारा पहला प्रयास है कि उत्तर प्रदेश सुरक्षा के उपकरणों से पूर्ति सुसज्जित हो और प्रदेश के प्रशासन को किसी भी घटना के तत्काल निवारण में सहायता मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा है कि कंपनी अपने उत्पादन को प्रदेश के सुदूर क्षेत्र के निमानतम वर्ग तक पहुंचना चाहती है जिससे की प्रदेश में जो सुरक्षा का वातावरण है उसे और अगले पायदान पे लाया जा सके। कार्यक्रम का सचालन कंपनी के प्रदेश मुखिया योगेन्द्र मिश्रा करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.