Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler:प्यार या बहन!..किसे चुनेगी अक्षरा।

0 516

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler:स्टार प्लस के सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हो रही है अक्षरा और अभिमन्यु की मेहंदी। लेकिन टीवी सीरियल की मेहंदी बिना किसी अड़चन के हो जाए ये तो मुमकिन नहीं। ऐसा ही कुछ यहाँ भी देखने को मिल रहा है।

बिरलास के सामने मंजरी के एक्सीडेंट का सच सामने आता है। जिसके बाद वह पुलिस लेकर गोएन्कास के घर पहुँचते है। हालांकि अपनी बहन आरोही को बचाने के लिए अक्षरा सारा इलज़ाम अपने ऊपर ले लेती है। जिसके बाद पुलिस उसको गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन अभिमन्यु आकर अक्षरा को बचा लेता है। इसके बाद अभिमन्यु और मंजरी अपना केस भी वापस ले लेते है। अभिमन्यु शादी करने के लिए मान तो जाता है लेकिन सबके सामने एक शर्त रखता है। वह कहता है की ये शादी तभी होगी जब आरोही इस शादी का हिस्सा नहीं बनेगी। इसपर अक्षरा के सामने एक चॉइस आ जाती है, जो उसके लिए बहुत कठिन होता है। क्योंकि वह अपनी बहन आरोही और अभिमन्यु से दोनों से ही बहुत प्यार करती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा की वह किसे चुनती है, अपना प्यार अभिमन्यु या अपनी बहन आरोही।

Also Read:-Alwar Temple Demolition :अलवर में 300 साल पुराना मंदिर टूटा , आदेश देने वाले बोर्ड में बीजेपी का है कब्जा

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.